फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police detained the leader of the conversion gang like Changur gang in Bareilly

UP: ब्रेनवॉश कर भाई-बहन का कराया धर्मांतरण, बरेली में छांगुर गैंग जैसा मामला, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

बरेली में छांगुर गैंग जैसा मामला सामने आया है। पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में सरगना समेत चार लोगों को पकड़ा है। आरोप है कि यह गैंग ब्रेनवॉश कर लोगों का धर्मांतरण कराता था। 

विज्ञापन
Police detained the leader of the conversion gang like Changur gang in Bareilly
आरोपी फहीम, अब्दुल मजीद, आरिफ और सलमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। अब्दुल मजीद नाम का शख्स इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गुप्तचर इकाई इसे लेकर सक्रिय हो गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने भुता निवासी अब्दुल मजीद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा की पूछताछ में अब तक सामने आया कि अब्दुल मजीद के गिरोह में सलमान आरिफ व फहीम के साथ ही अन्य कई सदस्य शामिल हैं। इस गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह गिरोह लोगों का ब्रेनवॉश कर उनका धर्मांतरण करता है। इसका खुलासा तब हुआ, जब बरेली में एक परिवार इस गिरोह के चंगुल में फंसा। 

यह भी पढ़ें- Honey Trap: युवक को होटल में बुलाया...फिर हदें कर दीं पार, युवती समेत पांच गिरफ्तार; पढ़ें इस गैंग की करतूत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी बृजपाल के परिवार का इसी गिरोह ने ब्रेनबॉश कर धर्म बदलवा दिया। गिरोह ने सबसे पहले बृजपाल का ब्रेनवॉश किया और उसकी शादी एक मुस्लिम लड़की से करा दी। इसके बाद बृजपाल की बहन का निकाह एक मुस्लिम युवक से कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed