{"_id":"6412a7568da86ddd6806c886","slug":"police-detained-neighbor-soldier-in-sudeshna-murder-case-of-bareilly-2023-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुदेशना हत्याकांड में हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने पड़ोसी फौजी हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुदेशना हत्याकांड में हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने पड़ोसी फौजी हिरासत में लिया
Thu, 16 Mar 2023 10:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:51 AM IST
सार
कैंट क्षेत्र में सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सरकारी आवास में मिला था। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी फौजी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सुदेशना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र की सैन्य कॉलोनी में सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना सेनापति की हत्या के मामले में अब पड़ोसी फौजी ही आरोपी के तौर पर सामने आया है। पुलिस और सेना ने उससे पूछताछ की। कैंट पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जोगिंद्रपुर निवासी हवलदार मनोज सेनापति यहां सेना की सिग्नल कोर में काम करते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी सुदेशना की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। शव उनके घर में बिस्तर पर मिला। सेना के अधिकारी की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: टीटीई ने मांगा टिकट तो दरोगा बोला- तेरे बाप की गाड़ी नहीं है; ट्रेन से धक्का देने की दी धमकी
विज्ञापन
हत्याकांड की जांच के दौरान शुरू में कुछ ऑडियो पुलिस के हाथ लगीं, जिसके बाद करीबियों पर ही संदेह गहराने लगा था। घटना के बाद फर्श की सफाई और फेशवॉश पर खून के धब्बे देखकर पुलिस ने मनोज से भी लंबी पूछताछ की।