{"_id":"67833615027be89d200f6298","slug":"police-caught-the-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25-thousand-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103540-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
विज्ञापन
शेरगढ़। गिरफ्तार किया गया 25हजार का इनामी बदमाश।
शेरगढ़। पुलिस ने लूट के आरोप में वांछित चल रहे एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बौध शरन को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से पुलिस को एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जेल भेजा है।
नवंबर माह में थाना क्षेत्र के गांव पनबड़िया से बरगमां को जाने वाले रास्ते पर थाना बहेड़ी के गांव खुटिया निवासी अरविंद को आरोपी बौध शरन उर्फ बुद्धा निवासी ग्राम मौजम नगला थाना नवाबगंज ने अपने मौसेरे भाई भूपेंद्र निवासी मधुकरपुर, अन्य साथी जितेंद्र एवं सतीश की मदद से पीट दिया था। धारदार हथियार से पिटने के बाद अरविंद को मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। उसके पास से बाइक व नकदी भी लूट ले गए थे।
घटना में शामिल अन्य इनामी आरोपितों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, मुकदमे में वांछित आरोपित बौध शरन फरार चल रहा था, जिसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। शनिवार को आरोपी बौध शरन थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर तिराहे के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा है। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपित लूट के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद