फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police came closer to the revelations

खुलासे के और नजदीक पहुंची पुलिस

Sun, 21 Nov 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
police came closer to the revelations
पीलीभीत। छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के और नजदीक पहुंच गई। संभावना है कि जल्द पुलिस खुलासा करेगी। हालांकि अफसर अभी मामले में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि मिले साक्ष्य के आधार पर अभी कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा इलाके में 13 नवंबर की रात छात्रा की लाश मिली थी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने उसी वक्त टीम बनाकर दोषियों की खोजबीन शुरू करा दी थी। कई दिन तक टीम छात्रा की सहेलियों, शिक्षक, रिश्तेदारों, पड़ोसियों, गांव वालों से पूछताछ करती रही लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। कई को हिरासत में भी लिया गया लेकिन कोई सुराग न मिलने पर छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन के दौरान कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा। उनसे पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज की। इसके बाद अफसरों ने भी जांच की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती दिखी। इसके आधार पर एक बार फिर पुलिस ने फिर से संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की। अब चर्चा है कि पुलिस घटना के खुलासे के और नजदीक पहुंच गई है। हालांकि युवकों के बारे में अभी अफसर कुछ भी बताने से इनकार करना है। इस संबंध में एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि खुलासा जल्द से जल्द होगा। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed