फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police begin election preparations; instructions issued to keep miscreants under surveillance.

Bareilly News: पुलिस ने शुरू की चुनाव की तैयारी, बदमाशों की निगरानी के निर्देश

Sun, 11 Oct 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Police begin election preparations; instructions issued to keep miscreants under surveillance.
बरेली। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने थानेदारों को नई हिस्ट्रीशीट व गैंगस्टर चार्ट खोलने और पुराने बदमाशों की निगरानी का निर्देश दिया है। माहौल बिगाड़ने की आशंका में संदिग्धों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्कूल व धर्मशालाओं में संसाधन दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है, जहां अर्धसैनिक बलों को ठहराया जाएगा।
विज्ञापन


बरेली सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील है। इसके लिए चुनाव में दूसरे जिलों से यहां अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी मंगाई जाएगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अर्धसैनिक बल भी पर्याप्त मात्रा में रहेंगे। इनके ठहराव के लिए संबंधित केंद्रों पर शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था देखी जा रही है। मौसम के अनुकूल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिला जवानों व पुलिसकर्मियों के ठहराव के लिए शहर या उसके नजदीक के केंद्र देखे जा रहे हैं। उनकी सुविधा के मद्देनजर भी तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

---
दरोगा बनाए सेक्टर अधिकारी, रखेंगे नजर
पोलिंग सेंटर के हिसाब से थानों के दरोगाओं को सेक्टर अधिकारी बनाकर जिम्मेदारी दी जा रही है। उनको संबंधित सेक्टर में अपराधी व खुराफाती छवि के लोगों को चिह्नित करने, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वह इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे और समय रहते प्रभावी कार्रवाई करेंगे। पिछले चुनावों में रंजिश व झगड़ों के मामलों की जानकारी कर मौजूदा स्थिति देखना भी उनकी ड्यूटी में शामिल है। सीओ स्तर के अधिकारियों को इस प्रक्रिया के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- विधानसभा चुनाव नजदीक है तो जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट खोलने की कार्रवाई जल्दी पूरी करने का निर्देश दिया है ताकि किसी तरह की खुराफात न हो सके। माहौल बिगाड़ने वालों या कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी

- विधानसभा चुनाव नजदीक है तो जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट खोलने की कार्रवाई जल्दी पूरी करने का निर्देश दिया है ताकि किसी तरह की खुराफात न हो सके। माहौल बिगाड़ने वालों या कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed