फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two opium smugglers in Bareilly

Bareilly: झारखंड से लाकर शाहजहांपुर बेचने जा रहे थे अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर करते थे डील

Sat, 23 Nov 2024 07:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 07:59 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो लोगों को पकड़ लिया। तलाश में इनसे अफीम बरामद हुई। आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। 

विज्ञापन
Police arrested two opium smugglers in Bareilly
अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी मौका पाकर भाग गया। तस्करों ने स्वीकार किया है कि अफीम झारखंड के गिरिडीह से लाने के बाद यूपी, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में बेचते हैं। शुक्रवार को वह अफीम लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


इज्जतनगर पुलिस की टीम शुक्रवार को विजयधाम के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी पर तीन लोग आते दिखे। इस दौरान पुलिस ने इनको रुकने के लिए कहा तो स्कूटी से एक युवक उतरकर भाग गया। बाकी दोनों को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। इन्होंने अपने नाम गनपत निवासी चाड़पुर और सुमित वर्मा निवासी चकरपुर थाना भमोरा बताए। तलाशी लेने पर दोनों के पास डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झारखंड से अफीम लाने का का काम वीरू उर्फ वीरपाल और डालचंद करते हैं। यहां सप्लाई का काम वह दोनों देखते हैं। गनपत ने बताया कि भमौरा के सरदार नगर में उसकी नर्सरी है। इसकी आड़ में वह अफीम की तस्करी करता है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के सिम पर इस्तेमाल करते थे व्हाट्सएप
गिरफ्तार तस्कर मोबाइल में नेपाल के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। अफीम की डीलिंग का पूरा काम व्हाट्सएप कॉल पर चलता था। सभी तस्करों के पास नेपाल का सिम कार्ड हैं। सर्विलांस के जरिये वह पकड़ में न आएं इसके लिए ज्यादातर बात और सूचनाओं का आदान-प्रदान वह इसी सिम पर चलने वाले व्हाट्सएप पर ही करते थे। आरोपियों के कब्जे से मिली स्कूटी और मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed