{"_id":"675d3f2be51fbe84b60c3f3d","slug":"police-arrested-two-miscreants-in-encounter-both-were-injured-by-bullets-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल
Sat, 14 Dec 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2024 01:48 PM IST
सार
बदायूं के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। इन बदमाशों ने बदायूं के सराफ से लूट की थी।
विज्ञापन
घायल बदमाशों को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में एक दिसंबर को बदायूं के सराफ रोहित वर्मा से बदमाशों ने लूट की थी। भमोरा पुलिस और एसओजी इस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात बललिया रोड पर मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक के दाएं और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम धर्मेंद्र और अमन है। गिरोह का सरगना अमन है। वह फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र का निवासी है। धर्मेंद्र भमोरा थाना क्षेत्र के गांव लंगूरा का निवासी है। इन दोनों के पास से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया है। अमन ने गैंग बनाकर वारदात की थी। पुलिस टीम उनके और साथियों के बारे में पूछताछ करके गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन