{"_id":"6694d57eb159c257090384a5","slug":"police-arrested-two-animal-smugglers-in-an-encounter-in-bareilly-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो इनामी पशु चोर, एक के पैर में लगी गोली; हेड कांस्टबेल भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो इनामी पशु चोर, एक के पैर में लगी गोली; हेड कांस्टबेल भी घायल
Mon, 15 Jul 2024 01:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:32 PM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पशु चोरी और कटाने के मामले में आरोपी दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस ने दो पशु चोरों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में पशु चोरी और कटान करने वाले इनामी पशु तस्कर जुनैद और लाड़ला को फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ में दबोचा। जुनैद के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी हाथ में छर्रे लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस उचसिया लखनापुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर वह फायरिंग करने लगे। हेड कांस्टेबल इजहार के हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पता लगा कि यह बारादरी थाने के चक महमूद निवासी 25 हजार रुपये का इनामी भैंस चोर जुनैद है। जबकि दूसरा गिरफ्तार आरोपी लाड़ला भी बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गौंटिया निवासी है। वह 10 हजार रुपये का इनामी है। दोनों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस और 2600 रुपये मिले। दोनों ने फतेहगंज पूर्वी और मीरगंज में भैंस चोरी की घटनाएं करने की बात कबूल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन