{"_id":"64f0591fd173aad83f0a40b8","slug":"police-arrested-three-sattebaaz-in-bareilly-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी और उसके दो गुर्गे गिरफ्तार, आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी और उसके दो गुर्गे गिरफ्तार, आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 31 Aug 2023 02:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:41 PM IST
सार
पुलिस ने सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी के पास से 1,240 रुपये, पेन और सट्टे की पर्ची बरामद की है। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि बारादरी का सागर सैनी, किला छावनी का शाकिर उससे मिलकर सट्टा लगवाते हैं।
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टेबाज जितेंद्र जौहरी व उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आठ लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
मलूकपुर बजरिया में अजीम समोसे वाले के चबूतरे पर बैठकर दो लोग सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से सट्टे की पर्ची, कार्बन पेपर, 525 रुपये बरामद हुए। दोनों ने अपने नाम मलूकपुर कुबड़ी पाकड़ निवासी तौफीक और बमनपुरी निवासी आशु बताए। दोनों सट्टेबाज इरफान, शमशुल और तस्लीम के साथ सट्टे का काम करते हैं। पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन
उधर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शंकर ढाबा के पास सट्टा लगा रहे शख्स को पकड़ लिया। पता लगा कि वह प्रेमनगर भूड़ पटे की बजरिया निवासी जितेंद्र जौहरी है। पुलिस ने जितेंद्र के पास से 1,240 रुपये, पेन और सट्टे की पर्ची बरामद की है। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। अतीक समेत जो लोग भी सट्टे का धंधा कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।