फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested eight thieves and recovered 16 bikes in Bareilly

Bareilly News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद

Sun, 18 Feb 2024 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Feb 2024 01:47 PM IST
सार

आंवला क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बाइक चोरी की वारदात हो रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने आठ चोरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested eight thieves and recovered 16 bikes in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, बरामद हुईं चोरी की बाइकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षत्र में पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। आठ आरोपी पकड़ने के साथ उनकी निशानदेही पर चोरी की 16 बाइकें व चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गईं हैं। एसएसपी ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें हो रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। टीम में शामिल कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी व अतरपाल सिंह वाहन चोरों की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बदायूं रोड पर देवी पुल के पास बाइक सवार चार लोगों को पकड़ा गया। जांच में बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद वह नंबर प्लेट बदलकर इसकी बिक्री कर देते हैं। आरोपियों ने अन्य साथियों के पास चोरी की 12 बाइकें होने की बात कही। निशानदेही पर पुलिस ने बदायूं के थाना कुंवरगांव के आरोपियों के पास से चोरी की बाइकें बरामद कीं। यह बाइकें आंवला, भमोरा, मीरगंज, सुभाषनगर, अलीगंज, सिविल लाइन व बदायूं के कई अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी के चलते शुरू की वाहन चोरी
आरोपी राकेश ने बताया कि उसने बेरोजगारी के चलते वाहन चोरी शुरू की। 2020 में वह जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने अन्य साथियों यशपाल, प्रदीप, अजीत के साथ बाइक चोरी शुरू की। आरोपी इन बाइकों को गांव के मुनीश, जहीर, दयाशंकर, अवधेश के हाथों बेच देते। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed