फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested accused who murdered woman in servant quarter of DM Compound in Shahjahanpur

मालिक के प्यार में पागल मेड: संबंध के बीच में मां बन रही थी रोड़ा, दोनों ने मिलकर कर दी हत्या; ऐसे खुला राज

Mon, 16 Oct 2023 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Oct 2023 10:49 PM IST
सार

एसपी सिटी सुनील जायसवाल ने बताया कि मृतका रामबेटी की बेटी पुष्पा सहायक अभियंता राकेश कुमार के घर खाना बनाने जाती थी। जिसके चलते दोनों में अवैध संबंध हो गए थे।
 

विज्ञापन
Police arrested accused who murdered woman in servant quarter of DM Compound in Shahjahanpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर सदर बाजार थाना क्षेत्र के डीएम कंपाउंड के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने महिला की बेटी और उसके प्रेमी को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल चैट के आधार गिरफ्तार किया है। महिला की बेटी का प्रेमी सहायक अभियंता है और वह हापुड़ का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानाकी के मुताबिक, डीएम कंपाउंड के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली महिला रामबेटी का शव 28 जुलाई को कमरे में पड़ा मिला था। उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। चेहरे व हाथ पर तेजाब से जलाने के निशान भी मिले थे। इस मामले में मृतका के बेटे मुकेश कुमार की ओर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने रामबेटी के परिवार से पूछताछ की। शक के दायरे में बेटी पुष्पा के आने के चलते पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लगी रही। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये पड़ताल की तो पीडब्ल्यूडी में तैनात सहायक अभियंता राकेश कुमार निवासी ग्राम सिंकदरपुर काकोडी, थाना बाबूगंज हापुड़ का नाम सामने आया।
विज्ञापन


एसपी सिटी सुनील जायसवाल ने बताया कि मृतका रामबेटी की बेटी पुष्पा सहायक अभियंता राकेश कुमार के घर खाना बनाने जाती थी। जिसके चलते दोनों में अवैध संबंध हो गए थे। दोनों के संबंधों को लेकर रामबेटी आपत्ति करती थी, इसलिए उनको रास्ते से हटाने के लिए प्लान तैयार किया गया था। रामबेटी जब कमरे में सोने गई थी, तभी पुष्पा ने अपने प्रेमी राकेश को उसकी लोकेशन भेजी थी। मौके पर पहुंचकर सहायक अभियंता ने रामबेटी के कमरे में घुसकर उनकी हत्या कर दी थी। शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब भी डाला गया 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक साल से पीडब्ल्यूडी में तैनात सहायक अभियंता राकेश कुमार यहां अकेला रहता है। उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे रखी है कि राकेश दूसरी महिलाओं के चक्कर में उन्हें अपने पास नहीं रख रहा। इंस्पेक्टर सदर रविंद्र सिंह ने बताया कि रात में घटना को अंजाम देने के बाद सुबह राकेश, रामबेटी के घर पहुंचा ओर शरीर गर्म होने की बात कहकर अपनी कार से डॉक्टर के पास लेकर गया। उससे पूछताछ भी की गई, लेकिन वह हर बार बरगलाता रहा। पुष्पा और राकेश के बयानों में भिन्नता होने पर उनकी मोबाइल की चैट सामने रखकर पूछताछ की गई, तो सारी स्थिति सामने आ गई। हालांकि पुलिस ने रेलवे फाटक गोविंदगंज के पास से आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed