फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested 36 accused in mob attack case in Bareilly

Bareilly: मुहर्रम पर हुए विवाद को लेकर गांव के लोगों पर किया हमला, 65 आरोपियों पर मुकदमा, 33 गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 06:03 PM IST
सार

बरेली जिले के गौसगंज गांव में समुदाय विशेष के लोगों ने शुक्रवार की रात गांव के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट और तोड़फोड़ की। इससे छह लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 65 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Police arrested 36 accused in mob attack case in Bareilly
घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में मुहर्रम पर जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पथराव किया। एक घर का दरवाजा तोड़ भी दिया। घटना में छह लोग घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने 50 नामजद सहित 65 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इनमें से 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि मुहर्रम पर निकाले गए जुलूस के दौरान मंदिर के सामने ढोल बजाने को मना किया था। इसका बदला लेने के इरादे से समुदाय विशेष के लोगों कई बार इकट्ठे होकर बैठक की। शुक्रवार को दोपहर में भी आरोपी पक्ष के लोग बाग में एकत्र हुए थे। शाम करीब आठ बजे घर के सामने रूपचंद, लालता प्रसाद, रेवी राम, मनोहर लाल, तेजराम, बेनी राम बैठकर बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


महिलाओं पर लेजर लाइट मार रहा था अब्दुल 
इसी दौरान पड़ोस का युवक अब्दुल पुत्र बाबू बख्श बार बार में घर के अंदर बैठी महिलाओं पर लेजर लाइट मार रहा था। रूपचंद आदि ने उससे लाइट बंद करने के लिए कहा तो वह गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से घर चला गया। कुछ ही देर बाद अब्दुल और उसके पक्ष के दर्जन लोग लाठी-डंडे, रॉड लेकर रूपचंद के घर के सामने पहुंच गए। इन लोगों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजराम को हमलावरों ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गए। उनके सिर से खून निकलने लगा। हमलावरों की भीड़ ने घर में घुसकर रूपचंद के बड़े भाई अनोखेलाल और उनकी पत्नी द्रोपा देवी को भी पीटा। पिता कुंदनलाल पर भी हमला किया। किसी तरह लोगों ने छत पर चढ़कर पड़ोस में जाकर जान बचाई। इधर, आरोपियों ने घर के सामने खड़े वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। एक घर का दरवाजा तोड़ दिया। 

पूर्व प्रधान ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, तब हमलावर मौके से हटे। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया। घायल तेजराम के पिता पूर्व प्रधान हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 

गौसगंज की घटना पर आक्रोश 
गौसगंज की घटना से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। आक्रोशित नाथ नगरी सुरक्षा समूह का प्रतिनिधि मंडल हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार फौजी के नेतृत्व में शनिवार को एसएसपी से मिलने पहुंचा। एसएसपी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ग्रामीण दक्षिणी मानुष पारीक से मुलाकात कर हमलावरों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से दुर्गेश कुमार, सतपाल, गुलशन कुमार, ईतेश कपूर, नागेंद्र कुमार आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed