फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police apprehended a person feeding meat to dogs at the temple gate in bareilly

बरेली: मंदिर के गेट पर कुत्तों को मीट खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा, मानसिक रोगी निकला आरोपी

Tue, 08 Sep 2026 10:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police apprehended a person feeding meat to dogs at the temple gate in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली में मंगलवार को प्रेमनगर थाना के शाहबाद चौकी इलाके में विभूतिनाथ मंदिर गेट पर कुत्तों को मांस के टुकड़े खिलाने वाले शख्स को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। मामले में शिकायत पुलिस से की गई तो आरोपी को तत्काल प्रेमनगर थाने ले जाया गया। वहां पता लगा कि आरोपी दूसरे समुदाय का है तो कार्यकर्ता रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी को भी गिरफ्तार करने की बात कहकर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन


आरोपी के भाई को बुलाया गया तो पता लगा कि आरोपी मानसिक मंदित है। वह पानी के जहाज में खाना बनाने का काम करता था। उसकी मानसिक रोग की दवा चल रही है, जो काफी समय से बंद है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने भी थाने जाकर आरोपी से पूछताछ की। उसने कहा कि दवा पर भरोसा नहीं रह गया है। कई साल से खा रहा है लेकिन फायदा नहीं हुआ। आरोपी ने कहा कि उसे अल्लाह पर भरोसा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मांस की दुकान वैध लाइसेंस से संचालित मिली। घटना का सीसी फुटेज वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed