फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police and agencies searching for people absconding from Nizamuddin

निजामुद्दीन से फरार लोगों की तलाश में जुटी पुलिस और एजेंसियां

Wed, 01 Apr 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police and agencies searching for people absconding from Nizamuddin
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बरेली में रिश्तेदारियों में आने की आशंका, मदरसों की भी निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर के संदिग्धों को पकड़ने के एडीजी ने दिए निर्देश

बरेली। दिल्ली के निजामुद्दीन जलसे से फरार संभावित कोरोना संक्रमित लोगों की तलाश में प्रदेश भर की पुलिस और एजेंसियां लगी हुई हैं। बरेली में भी परिचितों और रिश्तेदारियों में आने की संभावना में इनकी जांच की जा रही है। लिस्ट में शामिल बिजनौर के लोगों को पकड़ने के आदेश एडीजी ने एसपी बिजनौर को दिए हैं।
निजामुद्दीन में हुए जलसे में 24 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। वहां से करीब सोलह सौ लोग फरार हो गए हैं। इनमें से 157 लोग उप्र के ही हैं। इनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। संदेह है कि यह कोरोना संक्रमित हो सकते हैं जो लापरवाही से दूसरों में वायरस फैला बैठेंगे। इस लिस्ट में बरेली का कोई शख्स न होना सुकून की बात है। हालांकि बरेली की दिल्ली से नजदीकी और हाल ही में मजदूरों की वजह से बेहिसाब बसों के संचालन से उम्मीद लग रही है कि यह लोग भागकर यहां किसी परिचित या रिश्तेदार के यहां आ सकते हैं। पुलिस और खुफिया अमला गोपनीय तरीके से ही इनकी तलाश में जुटा है। इनके मिलने पर इनकी जांच और क्वारंटीन कराया जाएगा। इस लिहाज से स्थानीय मदरसों पर भी निगरानी की जा रही है। हालांकि अधिकांश मदरसों में छुट्टियां होने के बाद बच्चों को उनके घरों पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

लिस्ट में बिजनौर के सात लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ मिल गए हैं पर बाकी का पता नहीं लग रहा है। एडीजी ने इस बारे में बिजनौर के एसपी को निर्देश दिए हैं कि सभी संदिग्ध लोगों का तत्काल पता लगाकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed