{"_id":"620c12310465d5774a522547","slug":"pole-break-and-train-stop-bareilly-news-bly475525389","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल टूटने से बाधित हुआ रेल यातायात, रोजा से भेजी गई टॉवर वैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल टूटने से बाधित हुआ रेल यातायात, रोजा से भेजी गई टॉवर वैगन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर आंझी शाहबाद - टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच ओवर हेड वायर की लाइन का पोल टूट गया। इससे तीन घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर रोजा से टॉवर वैगन को भेजा गया। जिसके कर्मचारियों ने पोल ठीक किया, तब जाकर रेल यातायात शुरू हुआ।
शाहजहांपुर-लखनऊ के बीच टोडरपुर रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन के पास ही डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर लाइन के खंभे का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे झुक गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कंट्रोल से टीआरडी विभाग के कर्मचारियों को लाइन पर लिया गया। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आ रही किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल व अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, मालगाड़ियों को रोक दिया गया। किसान एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही तो पंजाब मेल एक घंटे तक रोजा में रुकी। इस बीच रोजा से टॉवर वैगन मौके पर भेजी गई और साढ़े 10 बजे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर लाइन का खंभा ठीक किया। इसके बाद रेल यातायात सुचारु हुआ। वहीं तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि आंजी शाहबाद - टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच ओएचटी लाइन का पोल टूटने पर टॉवर वैगन को भेजा गया था। पोल ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ।