{"_id":"65c69efbe95a0f924b01c0a4","slug":"poisoned-his-grandfather-25-years-ago-gave-up-his-life-due-to-guilt-bareilly-news-c-4-1-bly1032-341254-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 साल पहले दादा को दिया था जहर, अपराध बोध में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 साल पहले दादा को दिया था जहर, अपराध बोध में दी जान
Sat, 10 Feb 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। 25 साल पहले चाय में जहर देकर दादा की हत्या करने के अपराध बोध में शुक्रवार को भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। मरने वाले की पहचान सेवा ज्वालपुर निवासी केहरपाल (30) के तौर पर हुई है।
आसपास के लोगों ने बताया कि युवक साइकिल से आया था। काफी देर तक वह ट्रैक के समीप टहल रहा था। इस दौरान वह मैं अपराधी हूं। जज साहब मुझे सजा दो बड़बड़ा रहा था। लोगों ने उसे ट्रैक के पास से हटने के लिए कहा मगर उसने बात नहीं मानी। ट्रेन के आने पर वह पटरी पर जाकर लेट गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया मगर वह नहीं उठा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में मरने वाले ने पांच साल की उम्र में चाय में जहर देकर दादा को हत्या करने के अपरोध बोध में जान देने की बात कही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। सुसाइड नोट में कई भजन भी लिखे हैं। उसने खुद को बाबा जयगुरुदेव का अनुयायी बताया है। केहरपाल के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं।