{"_id":"618d7922f5cd4d0edd007d6e","slug":"png-line-cut-on-vikas-bhawan-road-bareilly-news-bly4658272169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के सामने कटी पीएनजी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन के सामने कटी पीएनजी लाइन
विज्ञापन
डीटीआई निर्माण के चलते जेसीबी के जरिए खोदाई से पाइप लाइन कट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विकास भवन रोड पर पीएनजी लाइन कटने से बृहस्पतिवार को 10 हजार घरों में गैस आपूर्ति ठप रही। शाम चार बजे खोदाई के दौरान कटी पाइप लाइन रात दस बजे तक सही नहीं हुई। कई घरों में रात का खाना तक नहीं बन पाया। पाइप लाइन कटने से सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, राधेश्याम इनक्लेव, राम वाटिका, सिंधू नगर, रामपुर बाग, आवास विकास कॉलोनी के आसपास गैस आपूर्ति ठप रही।
विकास भवन रोड पर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जा रहा है। डीटीआई निर्माण के लिए देर शाम जेसीबी के जरिए खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान चार बजे के करीब रोड किनारे से गुजर रही रसोई गैस की अंडरग्राउंड पाइप लाइन कट गई। पीएनजी लाइन कटने की सूचना पर तत्काल ही मौके पर टीम भेजी गई। इसके साथ ही आपूर्ति भी रोक दी गई। बिना सूचना पीएनजी सप्लाई ठप होने से सैकड़ों परिवारों के सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया। सप्लाई ठप होने से परेशान लोगों ने जब कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पूछताछ की तो उन्हें लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई। इस दौरान जल्द ही सप्लाई सामान्य होने की बात कही गई मगर देर रात 10 बजे तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। गैस की आपूर्ति ठप होने से दर्जनों परिवारों में रात का खाना नहीं बन पाया। ज्यादातर लोगों ने परिचितों के जरिए गैस-सिलेंडर की व्यवस्था कर खाना बनाया। कई लोगों ने बाहर से भी खाने का प्रबंध किया।
बातचीत
‘बिना सूचना देर शाम से ही पीएनजी की सप्लाई ठप हो गई। इस वजह से रात का खाना भी नहीं बन पाया। बाहर से खाना मंगवाना पड़ा। ज्यादा समय तक आपूर्ति ठप रहने पर मुश्किलें खड़ी होंगी।’
विज्ञापन
- तान्या, सिंधू नगर
‘शाम चार बजे से लेकर देर रात तक गैस की आपूर्ति ठप रही। परिचितों के जरिए देर रात सिलेंडर की व्यवस्था कर रात के खाने का प्रबंध किया।’
- कविता
‘गैस की सप्लाई प्रभावित होने पर जब हेल्पलाइन पर फोन किया तो उन्होंने आठ बजे तक सप्लाई सामान्य होने की बात कही। इसके बावजूद देर रात तक गैस आपूर्ति शुरू नहीं हुई।’
- पद्मा
‘गैस सप्लाई न आने से खाना बनाने को लेकर परेशान होना पड़ा। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।’
- लता
‘विकास भवन रोड पर डीटीआई निर्माण के दौरान बिना सूचना खोदाई करने से पीएनजी की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर तत्काल टीम भेज क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराई गई। रात नौ बजे सप्लाई शुरू कर दी गई।’
- मंसूर अली , डिप्टी जनरल मैनेजर