{"_id":"6a8377008654f986189d03139210c015","slug":"png-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटी पीएनजी लाइन, भगदड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटी पीएनजी लाइन, भगदड़
बरेली
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनन फानन में मोहल्ले के एक व्यक्ति ने सीयूजीएल को फोन किया। रिसाव के करीब तीस मिनट बाद पहुंची टीम ने मरम्मत काम शुरू किया तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सिंधु नगर में गैस सप्लाई बाधित रही। शुक्र था कि आसपास किसी ने आग नहीं जलाई नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। कंपनी बोरिंग करा रहे गृह स्वामी कनेक्शन धारक के खिलाफ वसूली नोटिस जारी करेगी।
बुधवार दोपहर सिंधु नगर निवासी विजय कुमार और धर्मचंद अपने मकान के बाहर सबमर्सिबल की बोरिंग के लिए ड्रिलिंग करा रहे थे। इसी स्थान पर भूमिगत रसोई गैस लाइन जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनमाने तरीके से घर के बाहर हो रही बोरिंग से पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तेजी से गैस लीक होने लगी। तेज आवाज के साथ गैस लीक होती देखकर बोरिंग कर रहे मजदूर भाग गए और आसपास भी भगदड़ मच गयी। देखते ही देखते पूरे इलाके में रसोई गैस की बू फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। आनन फानन में घरों में सूचना पहुंचाई गई कि कोई भी आग न जलाएं और घरों में बिजली के स्विच आन-आफ न करें। इस दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति ने सीयूजीएल को फोन कर दिया। करीब 4:10 बजे टीम मौके पर पहुंची और केमिकल डालकर गैस का रिसाव धीमा किया। सात ही मेन लाइन बंद कर गैस रिसाव को पूरी तरह बंद कर दिया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि घर के बाहर अवैध रूप से खुदाई कराई जा रही थी। इससे रसोई गैस की पाइप लाइन टूटी। टीम ने करीब एक घंटे में पाइप लाइन सही की। कंपनी का कहना है कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस बर्बाद हुई साथ ही काफी देर तक सिस्टम भी प्रभावित रहा। अब सीयूजीएल मकान मालिक कनेक्शन धारक से हर्जाना वसूली की तैयारी कर रही है।
‘सिंधु नगर में अवैध रुप से हो रहे बोरिंग से पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। घंटों सिस्टम प्रभावित रहा और आर्थिक क्षति हुई है। कंपनी नुकसान की भरपाई के लिए जल्द ही वसूली के लिए नोटिस जारी करेगी।’
विज्ञापन
एसएम सिद्द्ीक, वरिष्ठ प्रबंधक, सीजीयूएल
रहा अफरातफरी का माहौल
रसोई गैस लीक होने से सिंधु नगर में अफरातफरी का माहौल रहा। शाम तक गैस सप्लाई बंद होने से घरों में काम लेट हुए वहीं लोगों ने काफी देर तक घरों में लाइट भी नहीं जलाई। पाइप लाइन सही होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।