फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PNB Scam: Bank to transfer officials

पीएनबी घोटालाः अब बैंक कर्मियों के होंगे तबादले

Tue, 20 Feb 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 20 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam: Bank to transfer officials
PNB Scam
पंजाब नेशनल बैंक में नीरव मोदी-मेहुल चोक्सी के द्वारा किए गए 11400 करोड़ के घोटाले के बाद सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर की ओर से पब्लिक सेक्टर बैंक्स के लिए एडवाइजरी जारी की  गई है। एडवाजइजरी के मुताबिक पब्लिक सेक्टर बैंक में तैनात मैनेजरियल और क्लेरिकल स्टाफ तीन और पांच साल से ज्यादा एक जगह पर नहीं रह सकेंगे। यह अवधि पूरी होने पर उनका तुरंत तबादला कर दिया जाए। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2017 को जिनका यह समय पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द से जल्द दूसरी जगह के लिए ट्रांसफर कर दिया जाए। इतना ही नहीं सीवीसी ने कहा कि कार्रवाई करते हुए बैंक की तरफ से तुरंत अवगत भी कराया जाए। 
विज्ञापन

मालूम हो कि तबादला नीति के तहत बैंक में यही नियम फालो किया जाता है, मगर प्रबंधन व स्टाफ की शिथिलता और नियमों की अनदेखी के चलते तमाम अधिकारी तय समय से ज्यादा एक ही ब्रांच में या एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में घूमते रहते हैं। या अपने रसूख के चलते वे एक ही जगह जमे रहते हैं। घोटाले के बाद इसी को देखते हुए तबादला नीति का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। साथ ही आदेश के अनुपालन में की गई कार्रवाई के बाद अवगत कराने को भी कहा गया है।  बैंक सूत्रों की माने तो ट्रांसफर के लिए ऐसा स्टाफ न के बराबर है। पीएनबी के सर्किल हेड एसके दास ने बताया कि सीवीसी की गाइड लाइन फालो की जा रही है। उसके मुताबिक उनके सर्किल में कोई ओवर ड्यू ट्रांसफर नहीं है। यह डाटा निल है। 
विज्ञापन

वहीं बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों का कहना है कि सीवीसी के दबाव में तबादला नीति के विरुद्ध ट्रांसफर किए गए तो इसका हर स्तर पर जबरदस्त विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed