{"_id":"66ccfa070fc0f934fc0cc8a4","slug":"pm-residence-distributed-to-ineligible-people-food-supply-in-the-name-of-action-bareilly-news-c-4-1-bly1039-467614-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अपात्रों को बांट दिया पीएम आवास, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अपात्रों को बांट दिया पीएम आवास, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन
आलीशान कोठी, ईंट-भट्ठा व कार स्वामियों पर मेहरबान डूडा के अधिकारी
आवास के लिए दर–दर भटक रहे हैं पात्र, आश्वासन के बाद सूची से काट रहे नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शीशगढ़ (बरेली)। एक तरफ गरीब, बेसहारा, मजदूर प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ डूडा के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से आलीशान कोठियों, ईंट-भट्ठा मालिकों व कार मालिकों को प्रसाद की तरह प्रधानमंत्री आवास बांट दिए गए। पात्रों को दिए गए आवास की एसडीएम, डीएम, मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने जांच के नाम पर नोटिस अपात्रों के आलीशान घरों पर चस्पा करके महज खानापूर्ति कर दी और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
बताते चलें कि शिकायत के बाद डूडा विभाग की टीम ने दिसंबर माह में जांच कराई थी। इसके बाद कस्बे के अगवाड़ा निवासी रहबुल इसलाम, मुदस्सिर वानो व अखलाक़ अहमद, नफीस, राजदा, खुश्बू, खुशहाल, अदनान आदि अपात्र मिले। इस तरह 1100 लाभार्थियों में से 10 लोगों को नोटिस थमाए गए थे। यह सभी कारोबारी होने के साथ-साथ आलीशान कोठियों में रहते हैं। इनमें से कुछ गैर शादीशुदा हैं। इसके बाद भी इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया था। नोटिस देने के बाद इन लोगों से पैसों की वसूली होनी थी। पैसा वापस न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इनमें से कितने लाभार्थियों से पैसे रिकवरी हुई व कितने लाभार्थी रिकवरी होने से रह गए हैं। इसके संबंध में विभाग की तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध कराई नहीं जा सकी। अगर सही तरह से जांच की जाए तो अभी और भी अपात्र लाभार्थी निकल कर सामने आएंगे।
ये अपात्र उठा रहे योजना का लाभ
पिछले दिनों वार्ड 10 निवासी तौकीर अहमद ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कस्बे की ही रहने वाली रुमा पत्नी अख्तर अली, मरियम निशा पत्नी अकबर अली, वानो पत्नी मजहर अली पर झूठे दस्तावेज लगाकर आवास पाने का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। आरोप था कि तीनों महिलाओं के परिवार के लोगों का ईंट भट्ठे का कारोबार है। इन सभी के पास 10 से 15 वर्ष पुराना दो मंजिला भवन व वाहन भी हैं। इनको 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिया गया था। वार्ड 9 के सभासद बबलू ने पिछले वर्ष 23 सितंबर को एसडीम, डीएम से शिकायत कर कस्बे के कुछ पूंजीपतियों पर झूठे दस्तावेज लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पात्र होते हुए इनको नहीं मिला लाभ
वार्ड 12 निवासी फातिमा पत्नी अखलाक विधवा है व विकलांग भी है। प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए आवेदन किया था। सूची में नाम भी आया, मगर काट दिया गया। महिला कच्चे मकान में गुजारा कर रही है। इस तरह वार्ड 10 की रहने वाली फरजाना के पति मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। रहने के लिए छप्परनुमा घर में रहते हैं। आवास पाने के लिए आवेदन किया था। सूची में नाम भी आया, मगर काट दिया गया।
वर्जन
मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। मैं उस समय यहां नहीं थी। जानकारी लेकर बता दिया जाएगा।
- तृप्ति गुप्ता, एसडीएम मीरगंज

बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू