फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Narendra Modi will address the election rally in Pilibhit today

प्रधानमंत्री आज पीलीभीत में: चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, तराई के आसपास की सीटों का भी साधेंगे सियासी समीकरण

Tue, 09 Apr 2024 06:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 06:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह 55 मिनट तक शहर में रहेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will address the election rally in Pilibhit today
पीएम मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री तराई के इस जिले से आसपास की लोकसभा सीटों का भी चुनावी गणित साधेंगे। पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुबह 10:55 बजे यहां पहुंचेंगे और 55 मिनट तक शहर में रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री एक घंटा पहले सभास्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित किया था। पुलिस-प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा में पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर हेलीपैड से सभास्थल तक सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। 45 राजपत्रित अधिकारी, 80 निरीक्षक, 12 महिला निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक और 45 महिला उपनिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बल की एक कंपनी, 1320 मुख्य आरक्षी व सिपाही, 70 यातायात पुलिस कर्मी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पड़ने वाले सभी मोहल्लों के रास्तों के बाहर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रधानमंत्री के स्वागत को लालायित है जनता : जितिन प्रसाद
भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने सोमवार को मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार जिले में आ रहे हैं। जिले की जनता प्रधानमंत्री का स्वागत करने को लालायित है। मोदी ने समाज के सभी लोगों को एक साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और निर्भीक होकर किसी भी समय आ-जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि नौजवान साथियों का भविष्य मोदी जी के संरक्षण में उज्जवल है। विभिन्न रोजगार परक योजनाओं में रोजगार की गारंटी है। भाजपा उम्मीदवार ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कैंथ, मानपुर हटुवा, भिठौरा कला, अमखेड़ा, वाहनपुर, जैतपुर, मुडैला कला आदि स्थानों पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रवक्ता नंद, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, कमलेश गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed