{"_id":"5d546f688ebc3e6c940d17c0","slug":"pm-awas-bareilly-news-bly3724038173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी में मकान बनाने के लिए आवास विकास को जमीन देने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी में मकान बनाने के लिए आवास विकास को जमीन देने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए बीडीए को पूर्व में चौबारी में आवंटित की गई 1.639 हेक्टेयर जमीन को अब आवास विकास को स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। बीडीए की उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को रिपोर्ट भेजी है कि बीडीए को अब इस जमीन की जरूरत नहीं है। इसके लिए इसे आवास विकास को स्थानांतरित कर दिया जाए।
5158 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए जिला प्रशासन ने चौबारी में भूमि पहले बीडीए को दी गई थी, जबकि मार्च में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निजी विकासकर्ताओं ने आवास बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद प्राधिकरण को इस जमीन की जरूरत नहीं है। इसके बाद इस भूमि को आवास विकास परिषद को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए ट्रांसफर कर करने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया गया था। डीएम को यह रिपोर्ट दी गई है कि प्राधिकरण के सहायक अभियंता वेदपाल सिंह और लेखपाल ने आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता नवीन कुमार वर्मा को स्थल दिखाने के साथ ही भूमि का सिजरा प्लान भी उपलब्ध करा दिया गया है। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने यह भूमि आवास विकास को देने की संस्तुति डीएम को भेज दी है।