{"_id":"69f7a3810428f8c35c03e3bd","slug":"plywood-factory-contractor-absconds-with-wages-workers-complain-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103028-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्लाईवुड फैक्टरी का ठेकेदार मजदूरी लेकर भागा, मजदूरों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्लाईवुड फैक्टरी का ठेकेदार मजदूरी लेकर भागा, मजदूरों ने की शिकायत
Mon, 04 May 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
एक प्लाईवुड फैक्टरी के ठेकेदार पर मजदूरों की एक माह की मजदूरी लेकर भागने का आरोप है। मजदूरों ने रविवार को फरीदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है।
फतेहगंज पूर्वी के गांगेपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र व उसके साथी विपिन, प्रमोद, रंजीत, बाबू, रामरतन, राजीव, मोहित और रोहित समेत अन्य मजदूर इस फैक्टरी में काम करते हैं। ठेकेदार उनकी मजदूरी के रुपये लेकर भाग गया। मजदूरों ने पहले डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के आने पर फैक्टरी के मैनेजर ने रुपये दिलाने की जिम्मेदारी ली। आरोप है कि मैनेजर ने अब तक मजदूरों को भुगतान नहीं किया है। मजदूरों ने ठेकेदार और मैनेजर की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फैक्टरी प्रबंधन ने पहले ठेकेदार से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि ठेकेदार उनके भी एडवांस रुपये लेकर भागा है। बाद में उन्होंने मजदूरों से बात कर ठेकेदार को ढूंढने और मजदूरी दिलाने की जिम्मेदारी स्वीकार की।