{"_id":"6764899a2e123648b9078374","slug":"plum-cake-will-enhance-the-sweetness-of-christmas-bareilly-news-c-4-lko1064-544130-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्लम केक का स्वाद बढ़ाएगा क्रिसमस की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्लम केक का स्वाद बढ़ाएगा क्रिसमस की मिठास
विज्ञापन
बरेली। क्रिसमस पर बाजार केक की खुशबू से महकने लगते हैं। केक काटकर लोग यीशु के जन्म की खुशियां बांटते हैं। इस बार भी परंपरागत रम और प्लम केक सर्वाधिक पसंद किए जा रहे हैं। मेवा, वॉलनट, फ्रूट, मावा और चोको चिप केक भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बेकरी संचालकों को ऑर्डर मिलने लगे हैं। वे विशेष शेफ को बुलाकर केक तैयार करवा रहे हैं। कुछ ग्राहक खुद सामग्री लेकर पहुंच रहें हैं, जबकि अन्य ऑर्डर देकर अपनी जरूरत के हिसाब से केक तैयार करवा रहे हैं। पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदयूं, रुद्रपुर और हल्द्वानी से लोग केक ऑर्डर करने बरेली आ रहे हैं।
मिठाई कारोबारी राहुल खंडेलवाल ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत से ही केक के ऑर्डर मिलने शुरू हो जाते हैं। इस बार विशेष शेफ भी बुलाए गए हैं, जो ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार केक तैयार कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार केक की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। लोगों की ओर से बिना अंडे के केक के भी ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
बेकरी संचालक मुशाहिद अली खान के अनुसार क्रिसमस पर अपनों को केक भेंट करने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग प्लम केक को खासतौर पर पसंद कर रहे हैं, जिसे सूखे मेवों और मसालों से तैयार किया जाता है। वहीं, बच्चों और युवाओं के बीच चोको चिप और वॉलनट केक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
विज्ञापन
इस तरह करें तैयार
प्लम केक में काजू, बादाम, अंजीर, चेरी, ऑरेंज क्रीम, लेमन क्रीम, अखरोट, मक्खन, मैदा, चीनी आदि का प्रयोग किया जाता है। इसमें ग्राहकों की मांग के अनुसार ही अंडे का प्रयोग होता है। सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को रस या सिरप में भिगोया जाता है। इसके बाद मसालों, मैदा, चीनी और मक्खन को मिलाकर बैटर तैयार किया जाता है। इस बैटर में भिगोए हुए मेवे मिलाकर इसे ओवन में बेक किया जाता है।
विभिन्न प्रकार के केक की कीमतें
केक दाम (200 ग्राम) दाम (500 ग्राम)
प्लम केेक 120 250
मेवा केक 120 250
फ्रूट केक 120 250
मावा केक 120 250
चोको चिप केक 120 250
नोट : कीमत रुपये में।
संवाद