Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Playing with the future of Gen Z: KP Singh acts with complete impunity in Bareilly

Bareilly News: जेन-जी के भविष्य से खिलवाड़, बरेली में केपी सिंह ने जमकर की मनमानी

Sun, 22 Nov 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Playing with the future of Gen Z: KP Singh acts with complete impunity in Bareilly
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में काफी समय तक कुलपति रहे प्रोफेसर केपी सिंह का कार्यकाल खासा चर्चा में रहा। विवि के ही प्रोफेसरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। कई गंभीर आरोपों में साक्ष्य समेत शिकायतें की गईं, लेकिन उसकी कुर्सी टस से मस न हो सकी।
विज्ञापन

विवि से सेवानिवृत्त व पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. एके जेटली ने बताया कि प्रो. केपी सिंह के समय में नैक मूल्यांकन के दौरान कई फर्जीवाड़े किए गए। इसमें से एक मूल्यांकन में गलत प्रमाणपत्र जमा करना रहा। नैक मूल्यांकन में विवि की ओर से जमा किए 50 प्रतिशत दस्तावेज फर्जी थे। इसके खिलाफ समिति में शिकायत भी की गई, लेकिन नैक कमेटी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे छात्रों का अकादमिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

प्लांट साइंस में संचालित इम्युनोलॉजी विभाग ही हटा दिया। माइक्रो बायोलॉजी विभाग का पाठ्यक्रम बेहद निचले स्तर का कर दिया, जबकि इससे पहले इस विभाग के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट 70 प्रतिशत तक था। अब यहां से पढ़कर निकले विद्यार्थियों की पूछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना योग्यता के शोध छात्र को बनाया प्रोफेसर
प्रोफेसर जेटली ने बताया कि केपी सिंह के कार्यकाल में कई ऐसे शिक्षक भर्ती कर लिए गए जो योग्य नहीं थे। इसमें एक शिक्षक केपी सिंह के शोध छात्र रहे। उन्हें बिना योग्यता के प्रोफेसर पद पर भर्ती कर लिया। इतिहास विभाग में एक शिक्षिका को बिना योग्यता के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर भर्ती किया। हर भर्ती में रिजर्वेशन रजिस्टर बनाया जाता है, लेकिन उन्होंने इसे नहीं बनवाया। सेल्फ फाइनेंस के शिक्षकों को भी विवि के सरकारी खातों से वेतन दिया, जबकि इनका वेतन भुगतान केवल सेल्फ फाइनेंस खातों से होना चाहिए। जब शिक्षकों की भर्ती में इतना समझौता किया, तो ये शिक्षक छात्रों को कैसे अच्छा पढ़ाई का माहौल दे सकते हैं।
गबन जैसे आरोप लगे, बिना एनओसी ज्वाइन करने की हो रही जांच
प्रो. जेटली ने बताया कि पूर्व कुलपति प्रो. केपी सिंह पर शिव सिक्योरिटी प्लेसमेंट सर्विसेज के कर्मचारियों की भविष्य निधि की रकम को गबन करने का आरोप है। करीब 15 वर्षों में कर्मचारियों का 16 करोड़ रुपया ईपीएफ में जमा होना था। कर्मचारी ईपीएफओ कार्यालय अपना फंड लेने पहुंचे तो जांच में पता चला कि विश्वविद्यालय की ओर से मात्र 15 करोड़ रुपया ही जमा किया गया। तीन साल पहले करीब 75 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। जबकि ये धन कर्मचारियों के हक का था।
नियम विरुद्ध कराया पंजीकरण
प्रोफेसर केपी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने रुहेलखंड इंक्यूबेशन सेंटर को एक सोसाइटी की ओर से पंजीकृत कराया है, जबकि एक राज्य विश्वविद्यालय किसी सोसाइटी के नाम पर पंजीकरण नहीं करा सकता है। इसमें खंडेलवाल इंडस्ट्रीज की ओर से करीब दो करोड़ रुपये का दान दिया गया। उन्होंने ये भी बताया कि 2004 में रुविवि के खाते केवल यूनियन बैंक में थे। तब एफडी 57 करोड़ की थी। वर्ष 2020 में प्रो. अनिल शुक्ला के समय पर एफडी 150 करोड़ की हो गई। बावजूद प्रो. केपी सिंह ने अपने समय में कई एफडी तुड़वाकर एचडीएफसी, इंडियन बैंक, कैनरा बैंक में धन रखा जो अनावश्यक था।

पंतनगर विवि से बिना एनओसी आए
प्रोफेसर जेटली व उनके एक साथी ने आरोप लगाया कि केपी सिंह का दूसरा कार्यकाल भी विवादों में रहा, क्योंकि वे मूल रूप से पंतनगर विवि से जुड़े थे। जब रुविवि के कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल शुरू हुआ तो अपने विश्वविद्यालय से एनओसी लाए बिना ही यहां ज्वाइन कर लिया। इनके विरुद्ध कार्रवाई अब भी पंत नगर विश्वविद्यालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed