{"_id":"6892775133794145d105609c","slug":"players-who-bring-glory-to-the-city-will-be-honoured-bareilly-news-c-4-vns1074-698012-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
बरेली। बरेेली कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने बुधवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसमें एशियन पैसिफिक डीफ गेम्स में पदक हासिल करने वाली रिदम शर्मा, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले अनमोल कुमार व 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी रेसलिंग अंडर-17 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले विनय तोमर को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया जाएंगा।
रिदम ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। वह 2022 में आयोजित उत्तर प्रदेश मूक-बधिर 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही और 2023 में आयोजित मूक-बधिर जूनियर और सब-जूनियर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, रिदम ने 2024 में मलेशिया में आयोजित 10वीं डेफ पैसिफिक गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता।
इसी तरह, हाल ही में एसजीएफआई की अंडर-19 नेशनल जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वह देवचरा के पास स्थित झिंझरी गांव के रहने वाले हैं। साल 2022 में साई सेंटर लुधियाना में चयन हुआ और ऑल इंडिया इंटर साई टूर्नामेंट में रजत पदक और 2023 में स्वर्ण पदक जीता। हाल ही में उन्होंने देहरादून में हुई जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग लिया था, लेकिन तीसरे राउंड में ही हार गए थे।
विज्ञापन
महर्षि कश्यप ग्लोरियस हाई स्कूल फरीदपुर के कक्षा 10 के छात्र विनय तोमर ने अंडर-17 नेशनल में ग्रीको रोमन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। पटना में हुए स्कूल नेशनल और पलवल में हुए कैडेट नेशनल अंडर-17 दोनों में कांस्य पदक जीता है। संवाद