फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players busy preparing for exams, distanced themselves from sports

Bareilly News: परीक्षा की तैयारी में खिलाड़ी व्यस्त, खेलों से बनाई दूरी

Thu, 06 Feb 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Players busy preparing for exams, distanced themselves from sports
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में कुश्ती, कबड्डी और हैंडबॉल का एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। मैदान में दिनभर सन्नाटा पसरा दिखा। शाम तक इंतजार के बाद कोच व अन्य सहयोगी भी लौट गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों का कहना है कि फरवरी-मार्च के महीनों में परीक्षाओं और स्टेडियम में चल रही ग्रामीण खेल लीग के कारण संभवत: खिलाड़ियों ने रुचि नहीं दिखाई होगी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक आगरा में, प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 28 फरवरी तक बस्ती में, प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता 23 से 25 फरवरी तक मेरठ में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ ही चार से छह मार्च तक हरदोई में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता और आठ से 11 मार्च तक लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन ट्रॉयल बुधवार को आयोजित किए गए थे। इसके लिए बुधवार को आयोजित चयन ट्रॉयल में कुश्ती, कबड्डी और हैंडबॉल का एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा।

स्टेडियम में नहीं है कुश्ती, कबड्डी और हैंडबाॅल के प्रशिक्षक
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी और हैंडबाॅल जैसे खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्ति न होने की वजह से खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों की मदद से ही प्रशिक्षण लेना पड़ता है। स्टेडियम में जब भी इन खेलों में चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाते हैं, तब सीनियर खिलाड़ी और स्टेडियम का स्टाफ ही ट्रायल आयोजित करने में सहयोग देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed