{"_id":"6b032ab39dd7220c930241e1","slug":"pipeline-bursts-twice-in-two-days-water-crisis-in-9000-homes-bareilly-news-c-4-bly1015-1012797-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिनों में दो बार फटी पाइपलाइन, नौ हजार घरों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिनों में दो बार फटी पाइपलाइन, नौ हजार घरों में पानी का संकट
विज्ञापन
बरेली। अमृत योजना के तहत इंदिरा नगर में 24 घंटे जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पिछले दो दिनों में दो बार पाइपलाइन फटने से करीब नौ हजार घरों में पानी का संकट बना हुआ है। जल निगम के इंजीनियर व मजदूर रविवार देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटे रहे।
इंदिरानगर में शनिवार की शाम पूर्व पार्षद दिवंगत माया श्रीवास्तव की गली में पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे सड़क पर पानी भर गया। इसको देखते हुए टंकी को बंद करवाना पड़ा। पूर्व में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की उपस्थिति में जल निगम शहरी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि काम के दौरान पानी की निकासी के लिए पंप मशीन, एई, जेई व मजदूर मौजूद रहेंगे। बावजूद ऐसी व्यवस्था न होने पर पार्षद सतीश कातिब ने लोगों के सहयोग से किसी तरह पानी निकलवाकर कुछ मजदूरों की मौजूदगी में पाइपलाइन को ठीक कराया। रात पौने 12 बजे लाइन ठीक हो सकी।
रात में ट्यूबवेल न चलने के कारण टंकी में पानी इकट्ठा नहीं हो सका। इससे रविवार सुबह चार वार्ड मॉडल टाउन, इंदिरानगर, जनकपुरी, आवास विकास के करीब नौ हजार घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित हुई। दिन में पंप चलने पर स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो ही रही थी कि दोपहर एक बजे बांके बिहारी धर्मशाला के पीछे पाइपलाइन फट गई। इससे पानी की लाइन को फिर बंद कर दिया गया। देर रात तक टीम मरम्मत में लगी रही।
विज्ञापन
पार्षद सतीश कातिब ने बताया कि सोमवार से संबंधित फर्म यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग सर्सिसेज से काम नहीं कराएंगे। पंप मशीन व मजदूरों को नहीं रखे जाने से पाइपलाइन फटने पर समस्या हो रही है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब पानी निकासी के लिए पंप मशीन व पर्याप्त मजदूरों को रखने की बात कही गई थी तो ऐसा क्यों नहीं किया गया।