फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pipe line cut in front of municipal corporation while digging road

सड़क खोदते खोदते नगर निगम के सामने फिर काट डाली पाइप लाइन

Sat, 28 Nov 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pipe line cut in front of municipal corporation while digging road
पाइल लाइन दुरुस्त करता एक श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अंधाधुंध खुदाई के चलते एक सप्ताह में दो बार पहले ही फट चुकी है पाइप लाइन

विज्ञापन
बरेली। सीवर ट्रंक लाइन के लिए की जा रही अंधाधुंध खुदाई रोज कोई न कोई मुसीबत खड़ी कर रही है। शुक्रवार को नगर निगम के सामने खुदाई के चलते फिर पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटते ही सड़क पर पानी बहने लगा। लापरवाही से की जा रही खुदाई से इसी हफ्ते दो बार पहले भी पाइप लाइन फट चुकी है।

नगर निगम के सामने सीवर ट्रंक लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। यहां एक सप्ताह के अंदर ही शुक्रवार को तीसरी बार पानी की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी आ गया और नगर निगम के मुख्य गेट से कार्यालय परिसर के अंदर भी पानी चला गया। इससे निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिक्कत हुई। कार्यालय के अंदर से किसी तरह पानी निकाला गया और जल निगम के ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई कि सावधानी के साथ खुदाई करें। हालांकि पहले भी ठेकेदार को कई बार सख्त हिदायत दी जा चुकी है मगर लापरवाहियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। कालीबाड़ी में पहले भी कई बार पानी की पाइप लाइन खुदाई को दौरान टूट चुकी है। उधर, कालीबाड़ी पर हो रही खुदाई से लोगों को निकलने में लगातार परेशानी हो रही है। यहां लोग खुदाई से हो उड़ रही धूल से आसपास रहने वाले और यहां से निकलने वालों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed