फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit highway jammed when spouses were stopped for arrest

सपाइयों को गिरफ्तारी के लिए रोका तो पीलीभीत हाईवे हुआ जाम

Thu, 10 Dec 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit highway jammed when spouses were stopped for arrest
आंदोलनकारियों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नवाबगंज में किसान यात्रा निकालने जा रहे थे सपाई
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के सामने पुलिस ने रोका, बीस मिनट धरने के बाद ले जाए गए पुलिस लाइन

बरेली। नए कृषि कानून के विरोध में बुधवार को नवाबगंज में यात्रा निकालने जा रहे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और जिलाध्यक्ष समेत अन्य सपाइयों को एयरफोर्स स्टेशन के पास रोकने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नेताओं ने अपनी कारें सड़क पर वहीं छोड़ दीं और धरने पर बैठ गए। इससे पीलीभीत बाईपास पर काफी देर तक जाम लगा। बाद में गिरफ्तार सभी 52 सपाइयों को पुलिस लाइन ले जाया गया, देर शाम उन्हें छोड़ा गया।
कृषि कानून के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को नवाबगंज में किसान यात्रा निकाली जानी थी। वहां जाने के लिए पूर्व मंत्री भगवत शरण निकले तो पुलिस ने उन्हें एयरफोर्स स्टेशन के सामने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। वह वहीं धरने पर बैठ गए, मगर अपनी कारें वैसे ही जहां के तहां सड़क पर छोड़ दीं। कुछ ही देर बाद सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य भी मौके पर पहुंच गए, उनकी कारों का काफिला भी सड़क पर छूट गया। इस बीच पीलीभीत हाईवे पर कारें बीच में खड़ी होने से सड़क पर दोनों ओर भीषण जाम लग गया। तब पुलिस ने नेताओं से कारें हटाने का अनुरोध किया। काफी देर बाद कारें हटाई जा सकीं तो रास्ता खुला।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने बस मंगा ली। करीब बीस मिनट के धरने के बाद पुलिस ने सभी को धरने से उठाकर बस में बैठा लिया और पुलिस लाइन ले आए। पूर्व मंत्री भगवत शरण ने कहा कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती, तब तक सपा कार्यकर्ता विरोध करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। हमें किसानों की आवाज बनने से भी रोका जा रहा है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सरकार लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस काले कानून को तत्काल रद्द करे। गिरफ्तारी देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष रविंदर यादव, सूरज यादव, पार्षद शमीम अहमद, संजीव यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, मनोहर पटेल, हैदर अली, गौरव जायसवाल, कमल साहू, कुलदीप पटेल, चौधरी वसीम, मोहित भारद्वाज, प्रदीप पटेल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटकीय रहा सपा का प्रदर्शन

बुधवार को एयरफोर्स स्टेशन के सामने सपा का प्रदर्शन नाटकीय रहा। पुलिस के रोकने के बाद सपाई वहीं सड़क पर बैठ गए। करीब बीस मिनट बाद बस आने पर सपाई बसों में सवार हो गए। बस में बैठने के बाद खिड़की से लटककर नारेबाजी करने लगे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस जब पकड़ रही थी तो कुछ नेता हंसते हुए नजर आए।

पुलिस लाइन में भी की नारेबाजी

इस बीच अधिकारियों से वार्ता के बाद इज्जत नगर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया। पुलिस इन्हें बस में भरकर पुलिस लाइन ले आई। पहले मौके पर 35 सपाई पकड़े गए थे जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 52 हो गई। पुलिस लाइन ग्राउंड में धूप में बैठे सपाई वहां भी योगी सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। इन्हें देर शाम छोड़ दिया गया। उधर, सयुस के प्रदेश सचिव जौहर अब्बास को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और हाफिजगंज थाने में नजरबंद कर दिया गया।

सपा के कार्यक्रम के लिहाज से कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसलिए नवाबगंज की सीमाएं सील कर दी गई थीं। किसी बाहरी नेता को वहीं नहीं जाने दिया। वहां जाते वक्त 52 सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई जिन्हें शाम को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed