फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Encounter news Ambulance carrying bodies of terrorists meets with an accident in Rampur

Pilibhit Encounter: आतंकियों के शव ले जा रही एंबुलेंस रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Wed, 25 Dec 2024 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit Encounter news Ambulance carrying bodies of terrorists meets with an accident in Rampur
हादसे का शिकार हुई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में आतंकियों के शव लेकर पंजाब जा रही पुलिस की एंबुलेंस मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरे वाहन का इंतजाम होने तक जिले की पुलिस के हाथ-पांव फूले रहे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस और शहजादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस आने पर शव और साथ चल रही पुलिस टीम को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


यह हादसा अजीतपुर बाइपास पर हुआ। दरअसल, यह स्थान सिविल लाइंस और शहजादपुर थाने की सीमा पर है। इसीलिए दोनों थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 11:45 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव लेकर पंजाब के गुरदासपुर जा रही एंबुलेंस को सामने से आ रहा वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एंबुलेंस का रेडिएटर फट गया।
 

देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए तीनों के शव
इससे पहले, पीलीभीत से पोस्टमॉर्टम के बाद रात करीब आठ बजे खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के शव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पंजाब के लिए रवाना किए गए थे। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस फोर्स की निगरानी में परिजन शव को लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed