{"_id":"5e69e35a8ebc3eeacd241716","slug":"pilibhit-couple-committs-suicide-love-affair-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दुपट्टे से बने दो फंदों पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, नवरात्र के बाद होनी थी प्रेमिका की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दुपट्टे से बने दो फंदों पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, नवरात्र के बाद होनी थी प्रेमिका की शादी
Thu, 12 Mar 2020 12:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पीलीभीत में बिलसंडा के पुरैना गांव में गुरुवार सुबह एक दुपट्टे से बने दो फंदों के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। प्रेमियों को इस हालत में देख गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
शवों की पहचान 18 वर्षीय रामलखन और उसकी 14 वर्षीय प्रेमिका के रूप में की गई है। बताया गया कि दोनों अलग-अलग जाति के थे। दोनों लोग एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन इस नवरात्री के बाद प्रेमिका की शादी किसी और के साथ तय हो गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह दोनों के घर से करीब 500 मीटर दूर बेर के पेड़ पर एक दुपट्टे के सहारे दोनों का शव लटकता देख ग्रामीणों की आंखें फटी रह गईं। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन