फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhi dominates the list of toppers, eight students made it to the top ten of the state

Bareilly News: टॉपरों की सूची में पीलीभी का दबदबा, आठ छात्रों ने प्रदेश के टॉप टेन में बनाई जगह

Wed, 26 Apr 2023 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pilibhi dominates the list of toppers, eight students made it to the top ten of the state
बरेली। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में मंडल के चार जिलों में से पीलीभीत का दबदबा रहा। यूपी की टॉप टेन सूची में आठ छात्र पीलीभीत के रहे। लखीमपुर व शाहजहांपुर एक-एक छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई, जबकि बदायूं की दो छात्राओं ने टॉप टेन में संयुक्त रूप से सातवीं रैंक हासिल की। बरेली का कोई छात्र टॉप टेन में जगह नहीं बना सका।
विज्ञापन

पीलीभीत के एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के सौरभ गंगवार ने 97.20 के साथ प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की। इसी कॉलेज के अनिल बाबू कुशवाह, ऋषभ प्रजापति व सौरभ गंगवार ने 96.40 अंकों के साथ संयुक्त रूप से छठवीं रैंक हासिल की है। भगवान दास गेंदन लाल इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र अर्पित गंगवार ने 96.40 अंकों के साथ छठवीं रैंक हासिल की। वहीं, एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के आदेश गंगवार व अर्पित गंगवार ने 95.60 फीसदी अंकों के साथ दसवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

इसके अलावा बदायूं के शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज म्याऊं की रोशनी सिंह 96.20 नंबरों के साथ सातवीं रैंक पर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिल्सी की उन्नति शाक्य ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ सातवीं रैंक हासिल की। शाहजहांपुर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनिकेत पांडेय ने 96.60 फीसदी अंकों के साथ पांचवीं रैंक हासिल की। लखीमपुर खीरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला की अपूर्वा शर्मा ने 97.17 फीसदी अंकों के साथ छठवीं रैंक हासिल की। बरेली से टॉप टेन में कोई छात्र शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल के टॉप टेन में पीलीभीत के अर्पित, बरेली के क्षितिज
हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में बरेली मंडल से सिर्फ दो विद्यार्थी स्थान बना सके। इसमें बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के क्षितिज सक्सेना ने 97.33 फीसदी अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, पीलीभीत के एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के अर्पित गंगवार ने 97.67 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed