{"_id":"675ad9f1745f167596007c68","slug":"pilgrims-going-to-urs-fair-will-pass-through-roads-full-of-potholes-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101920-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गड्ढों से भरी सड़कों से गुजरेंगे उर्स मेले जाने वाले जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गड्ढों से भरी सड़कों से गुजरेंगे उर्स मेले जाने वाले जायरीन
विज्ञापन
सिरौली-कस्बे गड्डों में तब्दील नगर की मुख्य सड़क
सिरौली। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से गड्ढों से भरी उबड़-खाबड़ सड़कों से हजरत निर्गुन शाह मियां की दरगाह पर चादरपोशी करने वाले जायरीन गुजरेंगे।
शासन द्वारा प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़कें करने के आदेशों का सिरौली नगर पंचायत प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। हालात यह है कि नगर की 75 फीसदी सड़कें उबड़-खाबड़ गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। अब यहां 15 दिसंबर से हजरत निर्गुन शाह मियां की ऐतिहासिक दरगाह पर उर्स शुरू होने जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की तैयारी भी अधूरी है।
दरगाह को जोड़ने वाली नगर के अंदर-बाहरी सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हुई पड़ी है। नगर के अंदर से गुजरने वाली मोहल्ला प्यास से दरगाह तक की एक किमी. की पूरी सड़क ही उबड़-खाबड़ गड्ढ़ों से भरी पड़ी है। उधर, मुख्य बाजार से मोहल्ला पांडान में कुछ स्थानों पर दरगाह को जोड़ने वाले मार्ग पर खतरनाक ब्रेकर बनाए गए हैं, जिनपर ठोकरें खाकर आए दिन लोग गिर रहे हैं। इसी मार्ग पर ब्रेकरों के साथ लगभग दर्जनभर से अधिक गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हालांकि नगर पंचायत ने नगर के विकास के लिए भारी भरकम लगभग चार करोड़ का बजट जारी किया, लेकिन इसमें से सड़कों को गड्ढेमुक्त करने का प्रावधान नहीं किया गया। संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, नगर पंचायत सिरौली के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि वह इस मामले को शीघ्र दिखवाकर सड़कों को गड्ढामुक्त करवाएंगे। संवाद