फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilgrims danced to the words of the fans

Bareilly News: फनकारों के कलाम पर झूम उठे जायरीन

Thu, 10 Oct 2024 06:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims danced to the words of the fans
बरेली। दरगाह शाहदाना वली पर देर रात महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया। फनकारों के कलाम पर जायरीन झूमते रहे। केले शाह बााबा के कुल की रस्म भी अदा की गई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी वसी अहमद ने बताया कि कुतुब-ए-बरेली हजरत शाहदाना वली की दरगाह पर उर्स की शुरुआत कुरान ख्वानी से हुई। गुस्ल की रस्म में अल्पसंख्यक बोर्ड के सदस्य सैफ वली खां, गुल्लाना खां, मोबिन खां, अरशद अंसारी, अराफात खां, शानू खान ने दरगाह पर चादर व गुलपोशी कर इत्र पेश किया। जोहर की नमाज के बाद फनकार निजाम साबरी ने रंग की महफिल सजाई।
असर की नमाज केले शाह बाबा के कुल की रस्म हुई। मुतवल्ली वाजिद खान नूरी उर्फ बब्बू मियां ने मुल्क में खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर शोएब रजा, सूफी रिजवान रजा खान, जफर बेग, सलीम रजा, शीरोज, शाहाब बेग समेत कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अदनान अरहान, लईक ताज, जमीर चिश्ती, अबरार अमरोहवी ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दरगाह पर चादर भेजकर उर्स की मुबारकबाद दी है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शहजाद अली पदाधिकारियों के साथ चादर व पत्र लेकर पहुंचे। मुतवल्ली ने सभी की दस्तारबंदी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed