{"_id":"6558c271164d8ed681091643","slug":"physiotherapist-posted-woman-phone-number-on-social-media-in-bareilly-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा बदनाम, सोशल मीडिया पर डाला नंबर, महिला ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा बदनाम, सोशल मीडिया पर डाला नंबर, महिला ने लगाई मदद की गुहार
Sat, 18 Nov 2023 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 07:26 PM IST
सार
महिला एक फिजियोथेरेपी सेंटर में नौकरी करती थी। फिजियोथेरेपिस्ट की हरकतों से परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने महिला का नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर लाज बचाने के लिए एक महिला ने अब संपूर्ण समाधान दिवस में मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि एक फिजियोथेरेपिस्ट ने सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर मोबाइल नंबर लिख दिया। वह उसे बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह एक फिजियोथेरेपी सेंटर में नौकरी करती थी। फिजियोथेरेपिस्ट की हरकतों से परेशान होकर नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि फिजियोथेरेपिस्ट उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। संबंध न बनाने पर बदनाम करने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: मेरे रुपये चुराता है पति... शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह
विज्ञापन
महिला ने कुछ दिन बाद दूसरी जगह नौकरी कर ली। आरोपी ने यहां के मालिक को कॉल कर उसने नौकरी से निकालने को कहा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नंबर भी डाल दिया है। जिस पर अनजान लोग कॉल कर रहे हैं। इससे मानसिक स्थिति बिगड़ रही है।
महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एडीएम सिटी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई को कहा है। शनिवार को समाधान दिवस में 27 फरियादी पहुंचे थे। शिकायत निस्तारण के लिए संबंधित विभाग भेजी गई हैं।