फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Physics lecturer did shameful act in a college of bareilly

प्रवक्ता की शर्मनाक करतूत: कॉलेज की दीवारों और दरवाजे पर सहकर्मी की पत्नी के नाम के साथ लिखे आपत्तिजनक शब्द

Fri, 15 Dec 2023 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 08:04 PM IST
सार

बरेली के एक कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने दीवारों और दरवाजों पर दूसरे शिक्षक की पत्नी के नाम के साथ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Physics lecturer did shameful act in a college of bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के एक इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ने शर्मनाक हरकत कर दी। उसने दूसरे प्रवक्ता की पत्नी के नाम के साथ भौतिक विज्ञान कक्ष के दरवाजे और दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। प्रधानाचार्य से शिकायत करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। उनके चेहरे पर केमिकल फेंकने और गला दबाने की कोशिश की। डीएम के आदेश पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कॉलेज के दोनों प्रवक्ताओं के बीच विवाद 16 सितंबर को शुरू हुआ था। विश्व ओजोन दिवस पर कॉलेज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दूसरे प्रवक्ता ने बताया कि एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में विश्व ओजोन दिवस के कार्यक्रमों संबंधी पोस्ट की थी। 

विज्ञापन

दरवाजे और दीवारों पर लिख आपत्तिजनक शब्द 
इस पोस्ट पर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता विशाल शर्मा ने अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अपमानित करने का काम किया। इसके बाद 28 दिसंबर को विशाल शर्मा ने भौतिक विज्ञान कक्ष के दरवाजे और दीवारों पर उनकी पत्नी के नाम लिखकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।

दूसरे प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य से शिकायत की, लेकिन प्रधानाचार्य ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत किए जाने से विशाल शर्मा बौखला गया। उसने चेहरे पर केमिकल फेंकने की कोशिश की और गला भी दबाया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। डीएम के आदेश पर किला पुलिस ने विशाल शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed