फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Phulera Dooj auspicious work will be done wearing pink clothes

Phulera Dooj: फुलेरा दूज पर अबूझ मुहूर्त में होंगे शुभ कार्य, गुलाबी कपड़े पहनना होता है शुभ, इस रंग से बचें

Tue, 12 Mar 2024 07:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 07:47 AM IST
सार

फुलेरा दूज को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी ने फूलों की होली खेली थी। फुलेरा दूज पर रंग खेलने के साथ ही श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Phulera Dooj auspicious work will be done wearing pink clothes
Phulera Dooj 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज फुलेरा दूज है। इस दिन अबूझ मुहूर्त में शुभ कार्य करने के साथ ही खरीदारी भी कर सकते हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को समर्पित होता है। इस दिन दोनों की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। 

विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी ने फूलों की होली खेली थी। इसी के बाद से फुलेरा दूज पर रंग खेलने के साथ ही श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन


बरेली के ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा ने बताया कि द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 9:44 बजे से हो जाएगी, जो 12 मार्च को सुबह 7:13 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार 12 मार्च को ही फुलेरा दूज मनाई जाएगी। फुलेरा दूज पर रंगों का भी विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका भी रखें ख्याल 
फुलेरा दूज पर सायंकाल स्नान कर भगवान कृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। रंग-बिरंगे कपड़े पहनने चाहिए। काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना ज्यादा शुभ होता है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं हैं तो पीले वस्त्र धारण कर भगवान की पूजा-अर्चना करें। राधारानी का शृंगार करने के साथ ही उन्हें अबीर और गुलाल अर्पित करें।

UP: बदायूं से चुनाव नहीं लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव? सपा में फिर बदल सकता है उम्मीदवार; ये सीट है चाचा की पसंद
 

त्योहारों पर सतर्क रहेगी नागरिक सुरक्षा टीम
नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से रविवार को बारादरी प्रभाग के विभिन्न पोस्टों पर बैठक की गई। इसमें जगतपुर, फन सिटी, रबड़ी टोला, हजियापुर, कालीबाड़ी में संबंधित वार्डन से विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन देवेंद्र कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, मोहम्मद अली रजा, धर्मेंद्र कुमार सैनी, मोहम्मद रिजवान नियाजी, विकास अग्रवाल ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed