फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly

Karwa Chauth: और नहीं कुछ तुमसे कहना... जीवनसाथी साथ में रहना, बरेली में ऐसे में मनाया गया करवाचौथ; तस्वीरें

Sat, 11 Oct 2025 07:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 07:58 AM IST
सार

बरेली में करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर शाम को चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला। विधि-विधान से पूजा कर पति की दीघार्यु के लिए कामना की। 

विज्ञापन
Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly
छलनी से चांद की दीदार करतीं सुहागिनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करवाचौथ पर सुबह से निर्जल व्रत रखकर शाम को विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। इसके बाद चांद देखकर और नहीं तुम से कुछ कहना, जीवन साथी साथ में रहना...की कामना के साथ महिलाओं ने सौभाग्यवती होने का वरदान मांगा।
विज्ञापन


सिद्धि योग और शिववास योग में शुक्रवार को करवाचौथ मनाया गया। पतियों की लंबी उम्र और खुशहाल परिवार के लिए सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। दिनभर चांद के दीदार के लिए बेकरार रहीं सुहागिनों का इंतजार रात करीब 8:15 बजे चंद्रोदय के दर्शन से खत्म हुआ। 
विज्ञापन

 

Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly
सुहागिनों ने पति की दीघार्यु के लिए कामना की - फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की और छलनी से पति का चेहरा देखा। पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का परायण किया। फिर पतियों ने पत्नियों को उपहार दिए तो चेहरे की दमक देखते ही बन रही थी। सोलह शृंगार से सजी महिलाएं बिल्कुल दुल्हन जैसी लगी। 
विज्ञापन

Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly
पूजा करने के लिए जुटीं व्रती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घरों समेत मंदिरों और कॉलोनियों में करवा चौथ की सामूहिक पूजा हुई। राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में महिलाओं में पूजा पाठ किया। शाम को मंदिर में महिलाएं एकत्र अपनी थाली बदली और विधि-विधान के साथ पूजा पाठ की।              
 
विज्ञापन

Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly
पूजा करने के लिए जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विधि-विधान से किया व्रत
पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार करवा चौथ पर परिवार की सभी सुहागिनों ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से चांद को अर्घ्य दिया। पूजन विधि में गणेश, पार्वती और कार्तिकेय की आरती उतारकर फिर पति की आरती उतारी और चांद को चलनी से निहारकर अपने चांद को निहाराते हुए चांद को अर्घ्य दिया। 

Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly
करवाचौथ की पूजा करतीं व्रती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
व्रती महिलाओं ने अपने पति के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। फिर परिवार के बजुर्गों से दंपतियों ने अखंड समर्पण और प्रेम बरकरार रहने का आशीर्वाद लिया। पतियों ने पत्नियों को मीठा जल पिलाकर उनका अखंड व्रत परायण कराया।

Photos of Karwa Chauth celebrations in Bareilly
पूजा करने के लिए जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हरि मंदिर में मनाया करवाचौथ
हरि मंदिर में करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम को महिलाएं सोलह शृंगार कर मंदिर पहुंचीं। यहां पर विधि विधान के साथ पूजा पाठ की। इसके बाद करवाचौथ की कहानियां पढ़ी। इस दौरान अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed