{"_id":"5dcb15b18ebc3e5b586e7380","slug":"phd-bareilly-news-bly3837374185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने के लिए एजेंसी फाइनल कर दी है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन हिंदी, संस्कृत, उर्दू, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, सीएसआईटी, मैथ्स, इंग्लिश, बॉटनी, कॉमर्स, बिजनेस एंड एडमिनिस्ट्रिेशन, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलोसॉफी, मिलिट्री स्टडीज, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, म्यूजिक और ड्राइंग एंड पेंटिंग विषयों में मांगे गए थे। दस अक्तूबर तक चली प्रक्रिया के बाद करीब 4500 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के आवेदन किया था। इसके बाद फॉर्म की गड़बड़ियां दुरुस्त कराने के साथ ही परीक्षा आयोजित कराने के लिए एजेंसी चयनित की गई। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है।
प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने के लिए एजेंसी फाइनल हो गई है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।
- प्रो. व्रजेश त्रिपाठी, पीएचडी समन्वयक