Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PhD admission interview will be held on the scheduled date only.

Bareilly News: निर्धारित तारीख में ही होगा पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार

Tue, 27 Aug 2024 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
PhD admission interview will be held on the scheduled date only.
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अभ्यर्थियों ने की थी बदलाव की मांग
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की ओर से पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार की तारीख में परिवर्तन नहीं किया गया है। विगत दिनों अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा व उर्स के चलते बदलाव की मांग की थी। ऐसे में साक्षात्कार का आयोजन स्थल ही बदला गया है।
शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार के अनुसार विवि में नौ अगस्त से विभिन्न विषयों के साक्षात्कार निर्धारित तारीख को कराए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभ्यर्थी का साक्षात्कार पुराने गेस्ट हाउस में कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें परिसर में गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा। पूर्व की तरह 27 अगस्त को मिलिट्री साइंस, 28 अगस्त को हिंदी व फॉर्मेसी, 29 अगस्त को उर्दू व पर्सियन, दो सितंबर को शारीरिक शिक्षा और सात सितंबर को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का साक्षात्कार होगा। विवि की ओर से साक्षात्कार का आयोजन स्थल भले ही बदल दिया हो, लेकिन वेबसाइट पर सोमवार रात तक इसे साक्षात्कार शेड्यूल के सामने के कॉलम में अपडेट नहीं किया गया। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए mjprudor.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप
आयोजन स्थल में परिवर्तन के बाद बॉटनी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया। इसमें पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन कुलसचिव आवास में हुआ, लेकिन प्रजेंटेंशन की व्यवस्था नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने विवि की तैयारी पर सवाल उठाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed