फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PHC found closed in Barkhan, less patients reached other centers

Bareilly News: बरखन में बंद मिली पीएचसी, अन्य केंद्रों पर कम पहुंचे मरीज

Mon, 12 Jan 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
PHC found closed in Barkhan, less patients reached other centers
बरखन/मीरगंज/आंवला/ क्योलड़िया/बिशारतगंज। तहसील क्षेत्रों के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें से कुछ जगहों पर लचर व्यवस्था हावी रही तो कुछ जगहों पर सामान्य बीमारियों से पीड़ित अधिक मरीज पहुंचे। बरखन के दलेलनगर में रविवार को पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) बंद मिली। यहां पहुंचे इंतजार करते रहे। केंद्र के न खुलने पर कई मरीज लौट गए। हालांकि इस पर केंद्र डिलीवरी यूनिट चालू रहा।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी मुगीश ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों ने बताया कि कई केंद्रों पर सफाई के इंतजाम नहीं थे। सर्दी के चलते अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कम मरीज ही पहुंचे।
विज्ञापन

खांसी का सीरप व चर्मरोग का लोशन नहीं : मझगवां सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गैनी में 43, कंधरपुर में 39, वरासिरसा में 35, बड़गांव में 41 बीमारियों के रोगी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि जो रोगी आए। उनमें सर्वाधिक सर्दी-खांसी, बुखार, कमजोरी एवं एलर्जी के रोगी थे। आंवला के अर्बन पीएचसी से डॉ. निवेदिता सिंह ने 38 रोगियों का परीक्षण कर दवाइयां दीं। यहां पिछले काफी समय से खांसी का सीरप व चर्मरोग का लोशन नहीं है। इससे मरीजों को बाहर से ये दवाइयां लेनी पड़ीं। क्योलड़िया में सीएचसी पर 83 मरीज पहुंचे, जिसमें 28 मरीज खांसी-जुकाम के थे। क्यारा ब्लॉक की पीएचसी सूदनपुर पर 45 मरीज पहुंचे और बताया कि यहां एक साल से कोई लैब असिस्टेंस की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट की एक सप्ताह में तीन दिन ही तैनाती रहती है। संवाद

साफ-सफाई के नहीं दिखे इंतजाम

सेंथल/ फतेहगंज पूवी। सेंथल पीएचसी पर 18 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। पीएचसी पर सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है। इसके चलते यहां सफाई के नाम अव्यवस्था रही। सप्ताह में केवल दो ही दिन सफाई कर्मी यहां आता है। पीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव रस्तोगी ने बताया कि पीएचसी पर सफाई कर्मी दूसरी जगह से सप्ताह में दो दिन ही आता है। फतेहगंज पूर्वी में पीएचसी पर 28 मरीज पहुंचे। मरीजों ने बताया कि यहां सफाई कर्मचारी नहीं है और न ही कोई वॉर्ड बॉय है, जिसके कारण दिक्कत होती है। डॉ. संजीव दिवाकर ने बताया कि इस समय मरीज कम आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed