फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Phase-3 of CM Grid from May end

Bareilly News: सीएम ग्रिड का फेज-3 मई अंत से

Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Phase-3 of CM Grid from May end
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तीसरे चरण को हरी झंडी मिलने के बाद अब शहर की सूरत संवरने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई के अंत तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत शहर के महर्षि चौक से लेकर श्यामगंज पुल तक के लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। दावा है कि लगभग 36 करोड़ रुपये के बजट से होने वाले इन विकास कार्यों के बाद शहरी यातायात व्यवस्था और शहर की सुंदरता में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस मार्ग पर डिवाइडर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर सुव्यवस्थित फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। सड़क को सुरक्षित और साफ सुथरा बनाने के लिए बिजली की लाइनों को पूरी तरह से अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विद्युत निगम ने पहले 12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया था। बाद में इसे संशोधित करके नौ करोड़ कर दिया गया। सुंदरीकरण के साथ-साथ कोहाड़ापीर से प्रेम नगर धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी प्राथमिकता पर है।

-------------
पहले फेज का काम अंतिम चरण में
सीएम ग्रिड के पहले चरण का काम जल्द पूरा होने वाला है। स्टेडियम से लेकर डेलापीर चौराहे की रोड बनकर तैयार है। फुटपाथ पर काम चल रहा है। इसके भी जल्द पूरा होने की बात कही जा रही है। स्ट्रीट लाइट आदि लगाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed