{"_id":"6414ca712b53cb9a6c0a79c4","slug":"permission-not-granted-for-widening-pwd-wraps-up-work-after-two-years-bareilly-news-c-4-bly1036-97622-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौड़ीकरण को नहीं मिली अनुमति, दो वर्ष बाद पीडब्ल्यूडी ने समेटा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौड़ीकरण को नहीं मिली अनुमति, दो वर्ष बाद पीडब्ल्यूडी ने समेटा काम
विज्ञापन
बरेली। विभागों में समन्वय के अभाव में विकास कार्य बाधित होते हैं। आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। कैंट क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण होना था। लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कराया तो अनापत्ति का अड़ंगा लग गया। दो साल इंतजार के बाद भी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला तो लोकनिर्माण विभाग ने वहां से अपना काम समेट लिया। अब वहां से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना होगा।
कैंट क्षेत्र में चनेहटी मार्ग से आरएन इंटर कॉलेज की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर डामर की सड़क बनाए जाने की मांग कई वर्षों से हो रही थी। जनता की जरूरत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने 2020 में 882 मीटर लंबे मार्ग को बनाए जाने का प्रस्ताव मंजूर किया। 1.63 करोड़ रुपये खर्च होने थे।करीब 300 मीटर सड़क का निर्माण ही हो पाया था कि सैन्य क्षेत्र में कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं होने से इसे रोकना पड़ा। अब तक एनओसी नहीं मिली तो लोक निर्माण विभाग ने वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया।
सड़क का निर्माण अनापत्ति न मिलने की वजह से रोका गया है। विभागीय स्तर से अनापत्ति के लिए पत्राचार चल रहा था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। - संजय कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी, मंत्री भी जता जुके हैं नाराजगी
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे से लेकर अधकटा नजराना गांव तक सड़क का निर्माण धीमी रफ्तार से होने की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी इस मामले में अधिकारियों से नाराजगी जता चुके हैं।
विकासखंड नवाबगंज में ग्राम पंचायत अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय स्कूल व आसपास क्षेत्र को हाईवे से जोड़ने के लिए 600 मीटर सडक का निर्माण होना था। काम चल रहा है, पर रफ्तार धीमी है। अब तक सिर्फ 65 प्रतिशत तक कार्य हुआ है।
अवर अभियंता तौफीक नावेद का कहना है कि पुलिया का निर्माण चल रहा है। सड़क का कार्य रोक दिया गया है, लेकिन इसे जल्दी ही पूरा कराएंगे। संवाद