फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People will know the conduct of candidates through KYC

विधानसभा चुनावः केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवारों का चाल-चलन

Thu, 20 Jan 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
People will know the conduct of candidates through KYC
बरेली। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का चाल-चलन सार्वजनिक करने के लिए केवाईसी एप लॉन्च किया है। नो योर कैंडीडेट (केवाईसी) एप से कोई भी वोटर मोबाइल पर उम्मीदवारों का रिकॉर्ड देख सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि केवाईसी एप कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर प्रत्याशियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कर सकता है। बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही विधानसभा उम्मीदवारों द्वारा भरा जाने वाला फॉर्म, जिसमें प्रत्याशियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज होगा, उसकी डिटेल को केवाईसी एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी केवाईसी एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर इसे देख सकेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप को चुनावों में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए तैयार किया है। इस पर वोटर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। एप सभी मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर 15 मिनट के अंदर फ्लाइंग स्कॉट मौके पर पहुंच जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed