फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people sabotage by entering house over land dispute in bareilly

Bareilly News: जमीन के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़, अवैध असलहों से फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 21 May 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 May 2023 04:11 PM IST
सार

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोग दूसरे के घर में घुस गए और गलियां देते हुए तोड़फोड़ व फायरिंग की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
people sabotage by entering house over land dispute in bareilly
आरोपियों ने अवैध असलहों से की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोग दूसरे के घर में घुस गए और गलियां देते हुए तोड़फोड़ व फायरिंग की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई। एक पक्ष ने पुलिस पर 18 घंटे तक थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंडनपुर जनूबी गांव के नईम खां का कहना है कि उसने गांव में ही जमीन खरीदी है। इससे पड़ोसी परिवार उससे रंजिश मानने लगे। आए दिन उसको व उसके परिवार को धमकी देते हैं। 19 मई की शाम 4 बजे पड़ोसी युवक परिवार सहित अवैध बंदूक और तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए और गालियां देते हुए तोड़फोड़ व फायरिंग करने लगे। उसने घाटना का वीडियो बनाकर अधिकारियों और मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है। 

विज्ञापन

एक पक्ष ने पुलिस पर लगाया यह आरोप 

आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसी के परिवार के एक युवक को 18 घंटे तक थाने बैठा रखा है। उधर दूसरे पक्ष के असलम खां ने नईम खां समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर घर में तोड़फोड़ करने अवैध असलहों से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई है। पुलिस ने उनसे अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर अवैध हथियार बरामद किए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों पर दहशत कायम करने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक पक्ष को थाने में बैठाने का आरोप गलत है। वीडियो वायरल के बाद एक पक्ष तहरीर लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed