'नशा ज्यादा चढ़ गया क्या': शादी समारोह में खाने की प्लेट गिरने पर युवक ने टोका, हो गया बवाल; पथराव में कई घायल
बरेली के सीबीगंज में मामूली बात को लेकर शादी समारोह में बवाल हो गया। दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान खाना खाते समय प्लेट नीचे गिर जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। घटना में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सहसिया हुसैनपुर निवासी धर्मपाल की बेटी की बरात शुक्रवार को आई थी। शाम को बरात की विदा हो गई। घरवाले, ग्रामीण व मेहमान आदि खाना खा रहे थे। इस दौरान गांव का ही महेंद्रपाल प्लेट में खाना खा रहा था।
ये भी पढ़ें- मासूम बेटे की हत्या: पिता बोले- कबाड़ खरीदने वाले से कौन रंजिश रखेगा साहब; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
हाथ लगने से गिर गई थी प्लेट
महेंद्रपाल के मुताबिक खाना खाते समय एक व्यक्ति का हाथ उसकी प्लेट में लग गया। इससे उसकी प्लेट नीचे गिर गई। उसने टोका कि क्या नशा ज्यादा चढ़ गया है। इतना कहते ही धर्मपाल, सचिन, गुड्डू, हरपाल, सतपाल व गोविंद ने उसकी व उसके दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में महेंद्रपाल व उसके दोनों भाई सूरज व राजू घायल हो गए।
दूसरे पक्ष ने लगाया यह आरोप
दूसरे पक्ष के धर्मपाल ने पुलिस को दिए गए पत्र में बताया कि उनकी बेटी की विदा के बाद मेहमान व गांव वाले खाना खा रहे थे। इस बीच महेंद्रपाल, जय सिंह, आकाश, अतुल, वीर सिंह आदि लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और घर में रखे बर्तन व कुर्सी आदि में तोड़फोड़ कर दी। खाने को जमीन पर फेंक दिया। घर के बाहर डेढ़ दर्जन बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में सुनील पुत्र राजाराम आदि घायल हो गए।