फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People from the former chief's side were beaten up and firing was done

Bareilly News: पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों को पीटा, फायरिंग

Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
People from the former chief's side were beaten up and firing was done
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुरा में बृहस्पतिवार की शाम को प्रधान ने पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों को घेरकर पीट दिया। विरोध करने पहुंचे लोगों पर पथराव कर दिया गया। इस दाैरान फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

इसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने देर रात को ही उपचार के लिए रामनगर ब्लॉक स्थित अस्पताल भेज दिया है। केसरपुरा गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान जहांगीर बेग के बीच रंजिश है। बताते हैं कि एक सप्ताह पहले बच्चों में मामूली झगड़ा हो गया था, जिसका जहांगीर बेग ने फैसला करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने इसको लेकर मन में रंजिश पाल लिया। बृहस्पतिवार को अपने खेत से आ रहे जहांगीर के भाई फैजान को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेरकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जहांगीर बेग अपने तहेरे भाई रिसालत बेग को लेकर गया और इसका विरोध किया तो दोनों को भी पीटा गया। इसमे जहांगीर और रिसालत बेग लहूलुहान हो गए। बताते हैं कि इसके बाद प्रधान पक्ष के लोग फायरिंग करते हुए चले गए।
इस घटना की जहांगीर ने थाना सिरौली में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों के मेडिकल के बाद मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed