{"_id":"676dc25ef6fd4457f70fd194","slug":"people-forced-to-sleep-under-the-open-sky-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103634-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग
विज्ञापन
रैन बसेरों में अव्यवस्थाओं का आलम, नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं
नवाबगज। सर्द मौसम के चलते रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर में कुछ जगहों पर रैन बसेरों की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन वहां अव्यवस्थाओं का आलम है। दूसरी ओर नगर में अलाव की व्यवस्था न कराने से लोग खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर हैं।
नगर पालिका परिषद ने नगर में दो अस्थायी रैन बसेरा बनवाए हैं, जिसमें राहगीर और निर्धन लोग रात गुजार सके, लेकिन रैन बसेराओं में अव्यवस्थाओं के चलते लोग ठहरना पंसद नहीं कर रहे हैं। रैन बसेरों में पानी, शौचालय और बिस्तर का सही इंतजाम नहीं है। इससे मजबूर होकर लोग दुकानों के आगे लेट कर रात गुजार रहे हैं। वहीं, नगर में अभी तक नगरपालिका प्रशासन ने अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे लोग रात में कूड़ा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
--
चुनिंदा जगहों पर है अलाव की व्यवस्था : अधिशासी अधिकारी
इस मामले में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ने बताया कि अलाव की लकड़ी का ठेका हो गया है। नगर के चुनिंदा जगहों पर अलाव लगवाए जा रहे हैं। नगर में दो रैन बसेरा बने हैं, जिसमें एक कोतवाली के पास क्म्युनिटी हाॅल और दूसरा तहसील प्रशासन का लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में बना है। रात को ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। संवाद