फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People crossing the highway in the opposite direction, risking their lives.

Bareilly News: जान जोख्मि में डालकर विपरीत दिशा में हाईवे से गुजर रहे लोग

Mon, 04 Nov 2024 04:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
People crossing the highway in the opposite direction, risking their lives.
बहेड़ी। नैनीताल की ओर से बरेली जाते समय बहेड़ी नगर को जोड़ने वाले वर्षों पुराने नैनीताल रोड को हाईवे से नहीं जोड़ा गया है। इससे वाहनों को आने-जाने में दिक्कत होती है और अक्सर बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वहीं, लोग जान जोख्मि में डालकर विपरीत दिशा में हाईवे से गुजरते हैं।
विज्ञापन

फोरलेन कंपनी पीएनसी हो या फिर नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग किसी ने भी नैनीताल रोड कहे जाने वाले वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को हाईवे से जोड़ने का काम नहीं किया। इस मार्ग के दूसरे छोर को वन विभाग तिराहे के पास हाईवे से तो जोड़ दिया, लेकिन इसके दूसरे छोर को यूं ही छोड़ दिया, जिसके चलते अंजाम यह हुआ कि लोगों ने इस मार्ग पर अतिक्रमण कर खोखे लगा डाले। किच्छा से आने पर शाहगढ़ तिराहे से बहेड़ी नगर को अंदर आने वाली सड़क को नहीं जोड़ा गया है। इससे वहां ऊबड़-खाबड़ ढाल होने की वजह से लोग बाइक से गिरते रहते हैं। चार पहिया वाहन व भारी वाहन को नगर में घुसने में दिक्कत होती है। लोग कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। तहसील समाधान दिवस में भी यह मुद्दा उठ चुका है, पर अधिकारियों की कान पर भी जूं नहीं रेंगी। लोगों ने तिराहे की सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

--
नैनीताल रोड के दूसरे छोर को जोड़ने का काम पीडब्ल्यूडी विभाग को करना है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आता है। मार्ग जोड़ने के बाद हाईवे से जुड़े जो भी काम होंगे, वह हम करा देंगे। हसनपुर गांव में यू टर्न नहीं खोला जा सकता है। वह मानक के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वेश शर्मा, मैनेजर, पीएनसी कंपनी
--

नगर पालिका को इस मार्ग को जोड़ने का कोई भी आदेश नहीं है। पीडब्ल्यूडी विभाग इसको जोड़ने का काम कर सकता है। बाकी सुंदरीकरण का काम पालिका द्वारा कर दिया जाएगा।
- वीरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed